फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: कार में फुटबॉल लगने पर बच्चों के साथ की मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
कार में फुटबॉल लगने पर बच्चों की पिटाई
विज्ञापन

- पार्श्वनाथ एस्टेट सोसाइटी की घटना, पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर दर्ज की रिपोर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी

ग्रेटर नोएडा। बीटा-टू कोतवाली क्षेत्र स्थित पार्श्वनाथ एस्टेट सोसाइटी में बच्चों की फुटबॉल कार में लग गई। इससे शुरू हुए विवाद में कार मालिक और उसके भाई ने बच्चों की पिटाई कर दी। बीच बचाव करने पहुंचे एक बच्चे के पिता से भी आरोपियों ने मारपीट की। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों में लाठी डंडे चले। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सोमवार शाम पार्श्वनाथ एस्टेट सोसाइटी में कुछ बच्चे फुटबाॅल खेल रहे थे। उसी दौरान फुटबाॅल सोसाइटी में रहने वाले विशाल की कार में जा लगी। इससे कार का अलार्म बजने लगा। अलार्म सुनकर बाहर निकले विशाल व उसके भाई ने बच्चों की पिटाई कर दी। मौके पर पहुंचे बच्चों के पिता से भी मारपीट की गई। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित पक्ष की महिला की शिकायत पर आरोपी विशाल व उसके भाई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। वहीं विशाल ने भी दूसरे पक्ष के दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें