फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: किसी भी देश की असली संपत्ति होते हैं बच्चे

विज्ञापन
हिमालयन प​​ब्लिक स्कूल में आयोजित गोष्ठी में बच्चों को अंतर्राष्ट्रीय बाल दिवस  की जानकारी देती
विज्ञापन
ऋषिकेश। अंतरराष्ट्रीय बाल दिवस के अवसर पर हिमालयन पब्लिक स्कूल में गोष्ठी आयोजित की गई। वक्ताओं ने कहा कि बच्चे ही किसी देश की असली संपत्ति होते हैं। प्रधानाचार्य रश्मि काला ने कहा कि हर वर्ष 20 नवंबर को अंतरराष्ट्रीय बाल दिवस के रूप में मनाते हैं। यह दुनियाभर में बच्चों की सुरक्षा, स्वास्थ्य और अधिकारों के लिए समर्पित है। इस दिवस को मनाने का उद्देश्य बाल श्रम, हिंसा, भेदभाव, गरीबी और शोषण पर वैश्विक चर्चा और कार्रवाई करना है। कार्यक्रम का संचालन अंशिका ने किया। कार्यक्रम में रंजना, दीपिका, रिंपी, शिवानी, नीलम, पूजा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें