बिलासपुर (संवाद)। राजमिस्त्री कैलाश का छह वर्षीय बेटा बुधवार रात करीब आठ बजे घर के पास की दुकान से दूध लेने निकला था। रास्ता भटकने के बाद वह करीब दो किलोमीटर दूर पहुंच गया। काफी देर तक बच्चे के घर नहीं लौटने पर परिजनों ने डायल-112 पर पुलिस को सूचना दी। इसके बाद परिजनों और पुलिस ने बच्चे की तलाश शुरू की। रात करीब 11 बजे बच्चा पतलाखेड़ा गांव के पास नहर किनारे सड़क पर रोता हुआ मिला। पुलिस ने उसे सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया। चौकी इंचार्ज सुरेंद्र कुमार ने बताया कि बच्चे को सुरक्षित बरामद कर लिया गया है।