मेरठ। मेडिकल अस्पताल की इमरजेंसी में एक साल का बच्चा लापता हो गया। बच्चे को इमरजेंसी गेट पर देखकर फेमीदा नाम की महिला ने उसे उठाया और पुलिस को सूचना दी। हालांकि बाद में पुलिस ने उसके मां-बाप के सुपुर्द कर दिया। फेमीदा ने शुक्रवार रात को मेडिकल थाना पुलिस को बताया कि उन्हें दोपहर से बच्चे की मां नहीं मिल पाई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। फेमीदा के साथ पूरे हॉस्पिटल में तलाश की गई। इसके बाद लावड़ की रहने वाली बच्चे की मां मिल गई और उसको बच्चा पुलिस ने सुपुर्द किया। एसपी सिटी ने बताया कि बच्चा मां-बाप से बिछड़ गया था। रात को परिजन मिल गए, जिसको सौंप दिया गया। संवाद