माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। शहर में हुई मूसलाधार बारिश से सेक्टरों का बुरा हाल है। वहीं, सेक्टर 30 स्थित चाइल्ड पीजीआई के मुख्य द्वार पर भी जलभराव हो गया है। ऐसे में इलाज करवाने जा रहे बाल मरीज, तीमारदार व अन्य स्टाफ कर्मियों को आने-जाने में बहुत मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है। पैदल आने वालों को पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है। यही नहीं, संस्थान परिसर के अंदर भी कई जगह जलभराव हुआ है। पिछले दिनों वार्ड में भी छत टपकने की जानकारी सामने आई थी।