यमुना सिटी। जेवर थाना क्षेत्र में रिश्तेदार के पास आया बच्चा(12) चार दिन पहले संदिग्ध परिस्थिति में गायब हो गया। परिजनों ने मामले में गुमशुदगी दर्ज कराई है। नीमका शाहजहांपुर निवासी अरुण कुमार ने पुलिस को बताया कि घनश्याम मूल रूप से मथुरा के माट तहसील के गांव नावली का रहने वाला है। वह 29 जून की शाम घूमने के लिए निकला था, लेकिन उसके बाद नहीं लौटा। जेवर थाना प्रभारी अजय कुमार सिंह ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर बच्चे की गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है। टीमें बनाकर बच्चे की खोजबीन की जा रही है। जल्दी ही उसे सकुशल बरामद कर लिया जाएगा। ब्यूरो