फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: गाजियाबाद के ध्यानार्थ - तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से मासूम की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से मासूम की मौत
विज्ञापन

सेक्टर-56 स्थित रजत विहार के थापर गेट के पास बुधवार शाम हादसा
साइकिल से घर लौट रहा था, इलाज के दौरान सफदरजंग में तोड़ा दम

माई सिटी रिपोर्टर



नोएडा। सेक्टर-56 स्थित रजत विहार के थापर गेट के पास बुधवार शाम साइकिल से घर लौट रहे आठ वर्षीय अजीत को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। इलाज के दाैरान घायल बच्चे ने दम तोड़ दिया। मृतक के पिता ने ट्रैक्टर चालक के सेक्टर-58 थाने में केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

प्रशांत गॉर्डन खोड़ा कॉलोनी निवासी किसनंदन राय ने शिकायत में बताया कि उसका बेटा अजीत बुधवार शाम करीब छह बजे अपनी दुकान से घर लौट रहा था। थापर गेट के पास ट्रैक्टर ने उसे टक्कर मार दी। हादसे के बाद आरोपी चालक भाग निकला। लोगों ने बच्चे को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर उसे सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां इलाज के दौरान देर रात अजीत ने दम तोड़ दिया। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को खंगाल रही है। अजीत तीन भाइयों में सबसे छोटा था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें