फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: नाटक से बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ पर किया जागरूक

विज्ञापन
पोषण माह कार्यक्रम में गोदभराई की रस्म करते अधिकारी। संवाद
विज्ञापन
बाल विकास परियोजना रामपुर ने राष्ट्रीय पोषण माह पर विशेष कार्यक्रम का किया आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। बाल विकास परियोजना कार्यालय रामपुर ने सोमवार को राष्ट्रीय पोषण माह के तहत विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया। जिला कार्यक्रम अधिकारी शिमला ममता पॉल कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहीं। कार्यक्रम में नौ सर्किल से आईं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में रामपुर सर्किल की टीम ने पोषण गीत, टकले सर्किल ने सांस्कृतिक नृत्य और जरोल सर्किल की टीम ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ विषय पर नाटक पेश किया। कार्यक्रम के दाैरान हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया। मां के नाम एक पौधा अभियान के तहत पौधे रोपे गए। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मातृत्व और पर्यावरण संरक्षण के बारे में जागरूक किया गया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने स्थानीय पौष्टिक व्यंजनों की प्रदर्शनी भी लगाई। मुख्यातिथि ममता पॉल ने कहा कि पोषण माह का मुख्य उद्देश्य माताओं, बच्चों और किशोरियों में संतुलित आहार, स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता लाना है। बाल विकास परियोजना अधिकारी रामपुर शशि ठाकुर ने सभी को परियोजना की गतिविधियों के बारे में जागरूक किया। गोद भराई कार्यक्रम में गर्भवती महिलाओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सभी सुपरवाइजर, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और ब्लॉक को-ऑर्डिनेटर चंद्र शर्मा उपस्थित रहे।

पोषण माह कार्यक्रम में गोदभराई की रस्म करते अधिकारी। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें