हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी चंडीगढ़ में जिला कुरुक्षेत्र के विकास कार्यों के संबंध मे
- फोटो : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी चंडीगढ़ में जिला कुरुक्षेत्र के विकास कार्यों के संबंध में आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए। (डीआईपीआरओ)
चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मंगलवार को कुरुक्षेत्र जिले के विभिन्न विकासात्मक कार्यों की प्रगति की समीक्षा हेतु एक बैठक की अध्यक्षता की। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को आदेश दिए हैं कि सभी विकास कार्यों को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा किया जाए ताकि इन परियोजनाओं का लाभ शीघ्र ही जनता तक पहुंच सकें।