नोएडा (संवाद)। सदरपुर सेक्टर-45 स्थित चेतराम शर्मा गर्ल्स इंटर कॉलेज में बृहस्पतिवार को चेतराम शर्मा की 84वीं जयंती वार्षिक उत्सव के रूप में मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत सुंदरकांड से हुई। इसके बाद अतिथियों का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया गया। छात्राओं ने सरस्वती वंदना के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। शिव तांडव, डमरू-नाद और नारी सशक्तीकरण पर आधारित नृत्य ने सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम में चेतराम शर्मा के जीवन, परंपराओं और शिक्षा के क्षेत्र में योगदान को याद किया गया। अंत में कार्यवाहक प्रधानाचार्य ने उनके जीवन से प्रेरणा लेने का संदेश दिया।