नोएडा(संवाद)। सेक्टर-74 स्थित सुपरटेक केपटाउन में भारतीय सिंधु सभा की ओर से चेटी चंद महोत्सव का आयोजन किया गया। करीब 200 लोगों ने एकत्र होकर भगवान झूलेलाल की पूजा-अर्चना कर सिंधी नववर्ष का स्वागत किया। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, भजन, संगीत और नृत्य ने माहौल को बेहतरीन बना दिया। सिंधी व्यंजनों का भंडारा भी वितरित किया गया। सभा के अध्यक्ष नरेश जोतवानी ने पर्व के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन हीरल कवलानी ने किया। इस अवसर पर केपटाउन एओए के पूर्व अध्यक्ष अरुण शर्मा सहित अन्य पदाधिकारियों ने सभी को चेटी चंद की शुभकामनाएं दीं।