ग्रेटर नोएडा। सेक्टर सिग्मा-1 स्थित ग्रेटर नोएडा वर्ल्ड स्कूल में रविवार को अनुदेशकों के लिए बढ़ा हुआ मानदेय सम्मान समारोह आयोजित किया गया। नवनियुक्त राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) सोमेंद्र तोमर ने सात अनुदेशकों को मानदेय के चेक वितरित किए। उन्होंने कहा कि सरकार सबका साथ, सबका विकास के मंत्र के साथ कार्य कर रही है। अनुदेशकों के योगदान से शिक्षा विभाग को मजबूती मिल रही है और छात्रों में नई ऊर्जा का संचार हो रहा है। मंत्री ने सोनम भाटी, साहिना परवीन, देवी राम, विजय, रवि खारी और सारिका बंसल समेत अन्य अनुदेशकों को सम्मानित किया। इस मौके पर प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी प्रियंका, बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल पंवार, भाजपा महानगर अध्यक्ष महेश चौहान और जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश सिंह मौजूद रहे। ब्यूरो