फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

50 महिलाओं को 65 लाख के चैक दिए

विज्ञापन
विज्ञापन
50 महिलाओं को 65 लाख के चेक किए गए वितरित
विज्ञापन

नूंह (संवाद)। महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए गुरुवार को जिला सचिवालय में बिसनोली सर्वोदय ग्रामोद्योग सेवा संस्थान नई दिल्ली द्वारा एनडीएमसी तथा पीएनबी बैंक के सहयोग से महिलाओं के लिए लोन वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में इंडरी खंड के गांव उदाका, इंडरी, गांगोली, बारोटा, उलेटा गांव की 50 महिलाओं को 65 लाख रुपए के चेक वितरित किए गए। प्रत्येक महिला को एक लाख 30 हजार रुपए के चेक दिए गए। यह कार्यक्रम एनएमडीसी सीएसआर फाउंडेशन (एनसीएफ) के सीएआर पहल रूप में किया गया। इस मौके पर उपायुक्त धीरेंद्र खडग़टा ने कहा कि महिला सशक्तिकरण की दिशा में एनजीओ के सहयोग से लाखों रुपए के चेक वितरित किए गए हैं। इससे महिलाएं दुधारू पशु खरीदकर उस दूध को वीटा चिलिंग सेंटर में बेचकर अच्छी आमदनी कमा सकती हैं। नीति आयोग के अधिकारी कार्तिक भाटी ने कहा कि केंद्र सरकार हरियाणा के पिछड़े जिले नूंह को विकास की पटरी पर लाने के लिए लगातार प्रयासरत है। लोन लेने वाली महिलाओं ने कहा कि उनके घरों में इसके बाद खुशहाली आएगी और दूध बेचकर न केवल वह किस्तों में इस रकम की अदायगी करेंगी, बल्कि उनकी आमदनी भी बेहतर होगी। डेयरी सहकारी समितियों की स्थापना की गई है, जिसमें 700 महिलाएं शामिल हैं। इन समितियों की स्थापना में हरियाणा डेयरी डेवलपमेंट कोऑपरेटिव फेडरेशन लिमिटेड वीटा की प्रमुख भूमिका रही है। सहकारी समितियां उत्पादित दूध सीधे वीटा को बेच रही हैं। बिसनोली सर्वोदय ग्रामोद्योग सेवा संस्थान के निदेशक अनूप कुमार ने कहा कि अब तक उनकी संस्था नूंह जिले में 100 से अधिक महिलाओं को दुधारू पशु खरीदने के लिए पंजाब नेशनल बैंक के माध्यम से लोन दिला चुकी है। संस्था ने 750 महिलाओं को चिन्हित किया है। जल्दी ही अन्य महिलाओं को भी लोन की सुविधा दिलाई जाएगी। इसके अलावा कार्यक्रम में सिलाई सेंटर में स्किल डेवलपमेंट सीख चुकी 5 महिलाओं को सर्टिफिकेट भी वितरित किए गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें