फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: ईएसआईसी में मिलेगी कीमोथेरेपी की सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा (संवाद)। शहर में कैंसर उपचार की सुविधाओं को बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। सेक्टर-24 स्थित ईएसआईसी अस्पताल में अब कैंसर मरीजों कों नई सुविधाएं मिलेंगी। अस्पताल में कैंसर मरीजों की ओपीडी शुरू हो चुकी है और कीमोथेरेपी की सुविधा भी उपलब्ध है। अस्पताल के प्रबंधन ने बताया कि कैंसर की पुष्टि होने के बाद सर्जरी के लिए मरीज को दूसरे अस्पताल भेजा जाएगा, क्योंकि फिलहाल यहां कैंसर सर्जरी की सुविधा उपलब्ध नहीं है। अस्पताल के सभी विभागों में प्रतिदिन लगभग 1800 से 2000 मरीज ओपीडी में इलाज के लिए आते हैं।
विज्ञापन


-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें