ग्रेटर नोएडा। छठ पूजा के मद्देनजर पुलिस ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था की तैयारियां तेज कर दी हैं। एसीपी-3 ग्रेटर नोएडा डॉ. रवि शंकर ने दनकौर, कासना और बिलासपुर क्षेत्र के प्रमुख मार्गों का निरीक्षण किया। उन्होंने छठ पूजा स्थलों का भी जायजा लिया। इस दौरान यातायात व्यवस्था, भीड़भाड़ वाले स्थानों और सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा की। संबंधित पुलिसकर्मियों को यातायात सुचारू रखने और भीड़ प्रबंधन के निर्देश दिए। पूजा स्थलों पर सतर्कता बरतने के लिए भी कहा। ब्यूरो