फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: निवेश पर लाभ का झांसा देकर बैंककर्मी से ठगे 45 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
पीड़ित की शिकायत पर साइबर थाना पुलिस ने किया ठगी का मामला दर्ज
विज्ञापन

पहले 10 हजार के बदले 22 हजार रुपये दिए, फिर मोटी रकम ऐंठ ली
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। मयूर विहार में मेटल ट्रेडिंग में निवेश के बहाने नामी निजी बैंक के वाइस प्रेसिडेंट से करीब 45 लाख रुपये ठग लिए गए। आरोपियों ने व्हाट्सएप पर एक मैसेज कर पीड़ित को जाल में फंसाया। शुरुआत में आरोपियों ने 10 हजार रुपये का निवेश कराकर बदले में 22 हजार रुपये दिए। झांसे में आने के बाद पीड़ित ने अलग-अलग बैंकों के खातों से रकम निवेश कर दी, लेकिन कोई लाभ नहीं हुआ । पीड़ित ने आरोपी से संपर्क किया तो आरोपी 30 लाख रुपये और निवेश करने की बात करने लगे। ठगी का अहसास होने पर पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की।
विज्ञापन

पूर्वी जिला साइबर थाना पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। सीडीआर और टेक्निकल सर्विलांस की मदद से आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है। जिन खातों में रकम ट्रांसफर हुई है, उनकी जांच की जा रही है। पुलिस के मुताबिक्र, कुश सिक्का (41) परिवार के साथ मयूर विहार स्थित ईस्ट एंड अपार्टमेंट में रहते हैं। वह एक नामी निजी बैंक में उपाध्यक्ष के रूप में कार्यरत हैं। पीड़ित ने बताया कि 21 मार्च 2023 को इनके व्हाट्सएप पर एक मैसेज आया। मैसेज में व्यक्ति ने खुद का नाम रिस्की बताया और निवेश के बदले भारी लाभ देने का दावा किया। आरोपी ने कहा कि मेटल ट्रेडिंग में अच्छा लाभ मिलेगा। कुश उसके झांसे में आ गया। आरोपी ने एक लिंक भेजा और कुश की आईडी बना दी। इसके बाद कुश ने 10 हजार रुपये आरोपी के कहने पर निवेश कर दिए। कुछ ही देर बाद उनकी आईडी पर 10 के बदले 22 हजार रुपये दिखने लगे। इससे कुश को लालच आ गया। आरोपी ने भी 40 से 50 लाख रुपये निवेश करने के लिए कहा। पीड़ित ने अलग-अलग खातों में 45 लाख रुपये से अधिक की रकम निवेश कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें