फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सीएचसी बिसरख को प्रदेश में पहला स्थान

विज्ञापन
ग्रेनो वेस्ट। उत्तर प्रदेश में प्रथम स्थान पर पहुँचा सीएचसी बिसरख, उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवाओं के
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश स्वास्थ्य डैशबोर्ड रैंकिंग में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बिसरख के प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर गौतम बुद्ध नगर विकास समिति ने चिकित्सकीय एवं स्वास्थ्य टीम को सम्मानित किया। समिति की ओर से मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. सचिंद्र कुमार मिश्रा, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. विक्रम सिंह और लैब टेक्नीशियन अरविंद चौधरी को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया। समिति की अध्यक्ष रश्मि पांडेय ने कहा कि सीएचसी बिसरख की टीम ने बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के साथ पल्स पोलियो अभियान में भी अहम भूमिका निभाई। सीएचसी प्रभारी डॉ. सचिन्द्र कुमार मिश्रा ने बताया कि सीएचसी बिसरख में अब विशेषज्ञ सर्जन, स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ और आधुनिक फिजियोथेरेपी की निशुल्क सेवाएं उपलब्ध हैं। इस मौके पर समिति के सचिव अनूप कुमार सोनी सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें