फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: छठ पूजा के दौरान घाटों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। शहर में छठ पूजा के दौरान घाटों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। जनपद में 40 से अधिक स्थानों पर छठ पूजा होती है। इसमें शहर में 17 घाट शामिल हैं। इसके लिए पुलिस की ओर से सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए यमुना नदी के घाट पर गोताखोर व एम्बुलेंस की भी व्यवस्था की जाएगी। ड्रोन की मदद से भी संदिग्धों पर नजर रखी जाएगी। कमिश्नरेट पुलिस की गौतमबुद्धनगर के तीनों जोन में छठ पूजा समितियों के आयोजकों के साथ बैठक हुई। एडीसीपी सुमित शुक्ला ने बताया कि कालिंदी कुंज पर सबसे अधिक भीड़ होती है। यहां पर पांच सौ से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी। सादे कपड़ों व महिला पुलिसकर्मियों की भी तैनाती की जाएगी। कालिंदी कुंज के अलावा शहर में कई अन्य स्थानों पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु आते हैं। उन स्थानों पर भी पुलिस बल की तैनाती होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें