फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: शुरू नहीं हुआ चार्जिंग स्टेशन, निर्माण पूरा होने का इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। कासना बस अड्डे पर सिटी बस का चार्जिंग स्टेशन अभी शुरू नहीं किया जा सका है। स्टेशन पर सिविल का कार्य अभी चल रहा है। कार्य पूरा होने में तीन से चार दिन का समय लगेगा। ग्रेटर नोएडा में संचालित होने वाली सिटी बसों को कासना बस स्टैंड पर ही चार्जिंग की व्यवस्था की जा रही है जिसके लिए चार्जिंग की सात मशीनें लगाई गई हैं। प्रत्येक मशीन में दो-दो चार्जिंग पॉइंट है। अगर एक बस को दो पाइंट से चार्ज किया जाता है तो करीब दो घंटे का समय लगेगा। इस चार्जिंग स्टेशन को एक अगस्त से शुरू करने की तैयारी थी लेकिन कार्य पूरा नहीं होने के चलते चालू नहीं हो पाया। काम करा रहे एक कर्मचारी ने नाम ने छपने की शर्त पर बताया कि अभी काम पूरा होने में दो-तीन दिन का समय और लग जाएगा। हालांकि मशीनें तैयार हैं। जांच के बाद ही साइट पर लाई जाती हैं। सिविल वर्क पूरा होने के बाद सफाई करने के बाद बसों को चार्ज किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें