धर्मशाला। नगर निगम की ओर से टैक्सी ऑपरेटरों पर 2500 रुपये मासिक शुल्क लगाने वाली बात जो हमारे समक्ष आई है, निंदनीय है। यह बात धर्मशाला के सामाजिक कार्यकर्ता अभिषेक राणा ने कही। उन्होंने कहा कि निगम अगर इस फैसले को धरातल पर उतारेगा तो हम सभी टैक्सी चालक और यूनियन के लोगों के साथ सड़कों पर उतर कर इसका पुरजोर विरोध करेंगे। चालक और ऑपरेटर एक मध्यम परिवार से आने वाला व्यक्ति होता है जो अपने घर की आर्थिक स्थिति अपनी गाड़ी के माध्यम से चलाता है। अगर निगम 2500 का अतिरिक्त भार डालेगा तो बिल्कुल गलत है। धर्मशाला टैक्सी स्टैंड और मैक्लोडगंज टैक्सी स्टैंड की पार्किंग अभी तक नहीं बन पाई है।