ग्रेनो वेस्ट में चारमूर्ति गोलचक्कर पर रखी गई नई चारमूर्ति। आशीष कुमार
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट का प्रतीक चार मूर्ति चौराहा फिर से अपने प्रतीक के साथ नजर आए। गौतम बुद्ध की खड़े हुए मुद्रा में मूर्ति को वापस लगाया गया है। एक गोल प्लेटफार्म पर खड़ी की गई इस मूर्ति में चारों दिशाओं में गौतम बुद्ध देखते हुए नजर आते हैं। ब्लैक स्टोन से बनी हुई मूर्ति जरूरी रखरखाव और चमक के साथ वापस लगाई गई है। अधिकारियों के मुताबिक वाहनों को गुजरने के लिए अतिरिक्त लेन बनाने के लिए रोटरी को छोटा किया गया है। अंडरपास के साथ ही नए स्वरूप में तैयार गोलचक्कर का भी लोकार्पण किया जाना प्रस्तावित है। ब्यूरो