यमुना सिटी।
चपड़गढ़ अंडरपास की सड़क जर्जर हो चुकी है। यहां से गुजरने वाले राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर बने बड़े-बड़े गड्ढों से हादसे का खतरा बना हुआ है। स्थानीय निवासी अमन, दिनेश और वीरपाल ने बताया कि अंडरपास के नीचे से दिन-रात भारी डंपरों की आवाजाही रहती है, जिसकी वजह से सड़क टूटकर बदहाल हो चुकी है। बारिश के दौरान इन गहरे गड्ढों में जलभराव हो जाता है, जिससे चालकों और पैदल यात्रियों के लिए निकलना बेहद जोखिम भरा हो जाता है। ऐसे में ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से जर्जर सड़क की जल्द मरम्मत कराने की मांग की है। ब्यूरो