फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बदलता मौसम बना रहा बीमार, त्वचा रोगी बढ़े

विज्ञापन
विज्ञापन
बदलता मौसम बना रहा बीमार, त्वचा रोगी बढ़े
विज्ञापन

जिला अस्पताल की ओपीडी में रोजाना पहुंच रहे 250 चर्म रोगी
संवाद न्यूज एजेंसी
नोएडा। बारिश के बाद जिले में त्वचा रोगी तेजी से बढ़ गए हैं। खुजली व चकत्ते की शिकायत लेकर प्रतिदिन 250 मरीज जिला अस्पताल की ओपीडी में पहुंच रहे हैं। मंगलवार को भी अस्पताल में मरीजों की भीड़ दिखाई दी।

बारिश की वजह से उमस की समस्या बढ़ गई है। वातावरण में नमी के कारण लोगों को पसीना आ रहा है। वहीं बारिश में भीगने और फिर गीले कपड़ों में ज्यादा देर तक रहने से फंगल इंफेक्शन (दाद), खुजली, फोड़े-फुंसियों की चपेट में लोग आ रहे हैं। जिला अस्पताल के चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. अभिषेक ने बताया कि आम दिनों में ओपीडी में चर्म रोगियों की संख्या 150 से 170 रहती है, जबकि बारिश के दिनों में यह बढ़कर 250 हो गई है। इसमें से 200 से अधिक मरीज फंगल इंफेक्शन के हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



बाक्स
जाघों पर सबसे ज्यादा हो रहा इंफेक्शन
डॉ. अभिषेक ने बताया कि सबसे ज्यादा फंगल इंफेक्शन लोगों की जांघों पर हो रहा है। इसका कारण लोगों के नमी वाले कपड़े पहना ही हैं। वहीं नाखूनों में खुजली की शिकायत लेकर भी मरीज आ रहे हैं। वहीं कीट-पतंगों के काटने से फोड़े-फुंसी होने के साथ इनमें पस पड़ रहा है। यह रोग हरपिस ज्योस्टर है। त्वचा रोग विशेषज्ञ ने बताया कि लोगों के शरीर पर दाने भी बढ़ रहे हैं। बारिश के मौसम में शरीर को ज्यादा से ज्यादा सूखा रखें।


ये बरतें सावधानी

- बारिश में भीगने से बचें।

- बारिश में भीगने पर साफ पानी से नहाएं।

- अधिक समय तक शरीर को गीला न रखें।

- गीले व नमी वाले कपड़े न पहनें।

- अंडर गारमेंट्स प्रतिदिन बदलें।
- तंग कपड़े न पहनें, जींस पहनने से बचें।
- घर में एक-दूसरे सदस्य का तौलिया इस्तेमाल न करें।

- चिकित्सक की सलाह के बिना कोई दवा न लें और न क्रीम लगाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें