ग्रेटर नोएडा। शासन ने चंद्रशेखर को गौतमबुद्ध नगर का नया जिला विद्यालय निरीक्षक नियुक्त किया है। वह वर्तमान में आगरा में डीआईओएस के पद पर कार्यरत हैं। मौजूदा डीआईओएस राजेश कुमार सिंह को उप डायट प्राचार्य के साथ एडी बेसिक, सहारनपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। चंद्रशेखर मंगलवार को पदभार ग्रहण करेंगे। ब्यूरो