फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: चंद्रशेखर आजाद जयंती मनाई

विज्ञापन
विज्ञापन
दनकौर (संवाद) । करप्शन फ्री इंडिया संगठन ने अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की जयंती के मौके पर बृहस्पतिवार को जुनेदपुर के जूनियर हाई स्कूल में कार्यक्रम का आयोजन किया। प्रदेश महासचिव मास्टर दिनेश नागर के नेतृत्व में हुए कार्यक्रम में महान क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके साहस, त्याग और राष्ट्रभक्ति को याद किया गया। दिनेश नागर ने कहा कि चंद्रशेखर आजाद का जीवन युवाओं के लिए प्रेरणा है और उनके आदर्शों पर चलकर ही मजबूत राष्ट्र का निर्माण संभव है। कार्यक्रम में बच्चों को उनके जीवन से प्रेरणा लेने का संदेश दिया गया व टॉफी और बिस्किट वितरित किए गए। इस दौरान संगठन के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें