सेक्टर 42 स्थित आदि संकराचार्य मंदिर में चंडी हवन का आयोजन
फोटो
नोएडा (संवाद)। पूर्णिमा के शुभ अवसर पर शनिवार को सेक्टर-42 स्थित आदि शंकराचार्य मंदिर शंकर मठ में चंडी हवन का आयोजन किया गया। मंदिर परिसर में पुजारियों की टीम ने विधि-विधान के साथ हवन संपन्न कराया। पूजन कार्यक्रम में मंदिर की पाठशाला के छात्रों ने भी हिस्सा लिया। छात्रों ने श्रद्धालुओं के साथ धार्मिक अनुष्ठान में सहभागिता की। पुजारियों ने विधि-विधान से चंडी हवन की प्रक्रिया पूरी कराई। पूर्णिमा के अवसर पर मंदिर पहुंचे श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर धार्मिक आयोजन में भाग लिया। मंदिर परिसर में पूरे कार्यक्रम के दौरान श्रद्धा और भक्ति का माहौल बना रहा।