नोएडा। चैलेंजर्स ग्रुप ट्रस्ट ने शुक्रवार को सेक्टर-27 स्थित जिला अधिकारी मेधा रूपम से मुलाकात की। संस्था ने विगत वर्षों में किए गए सामाजिक व शैक्षिक पहल की जानकारी साझा की। संस्था की हाल ही में शुरू की गई पाठशाला ऑन व्हील्स पहल के बारे में भी बताया। संस्था के अध्यक्ष प्रिंस शर्मा ने बताया कि इस मोबाइल क्लासरूम के माध्यम से ऐसे बच्चों तक शिक्षा पहुंचाई जा रही है जो मुख्यधारा से दूर हैं। जिला अधिकारी मेधा रूपम ने कहा कि शिक्षा ही देश के विकास का सबसे सशक्त माध्यम है और ऐसे प्रयास निश्चित रूप से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाएंगे। ब्यूरो