फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: तीन वांटेड लेडी डॉन को पकड़ना पुलिस के लिए चुनौती

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन वांटेड लेडी डॉन को पकड़ना पुलिस के लिए चुनौती
विज्ञापन




- बाइक बोट घोटाले की आरोपी दीप्ति बहल, रवि काना की गर्लफ्रेंड काजल झा और सूरमान की हत्यारोपी काजल खत्री ढूंढ रही पुलिस



सुशांत समदर्शी



नोएडा। नोएडा-ग्रेनो की लेडी डॉन को पकड़ना पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ है। लेडी डॉन दीप्ति बहल चार हजार करोड़ रुपये से अधिक के बाइक बोट घोटाले की आरोपी है तो फरार काजल झा स्क्रैप माफिया रवि काना की खासमखास है। इस पर लुक आउट नोटिस भी जारी हो चुका है। इसी तरह गैंगस्टर कपिल मान की माशूका काजल खत्री भी पुलिस के लिए सिरदर्द बनी हुई है। वह एयर इंडिया के क्रू मेंबर सूरज मान की हत्या मामले में आरोपी है। इसके अलावा शहर में सोनू पंजाबन से लेकर कई अन्य लेडी डॉन के गुर्गे सक्रिय रहे हैं।



नोएडा ग्रेटर नोएडा में अपराध व धोखाधड़ी के षडयंत्र में महिलाओं की भी अच्छी खासी संलिप्तता रही है। हाल के दिनों में दो लेडी डॉन काजल खत्री व काजल झा के नाम चर्चा में है। जनवरी महीने में सेक्टर-104 में दिल्ली के गैंगस्टर प्रवेश मान के छोटे भाई व एयर इंडिया के क्रू मेंबर सूरज मान की हत्या कर दी गई थी। जब इस मामले की जांच की गई तब पता चला कि यह हत्या गैंगवार में की गई थी और इसमें गैंगस्टर कपिल मान की गर्लफ्रेंड काजल खत्री का नाम सामने आया। काजल खत्री ने ही इस हत्या के लिए शूटर को पैसे दिए थे और इस घटना में उसकी भूमिका महत्वपूर्ण थी। नोएडा पुलिस इस वांटेड लेडी डॉन काजल खत्री की तलाश में जुटी हुई है। इसी तरह स्क्रैप माफिया रवि काना की गर्लफ्रेंड काजल झा भी पुलिस की पकड़ से दूर है। इस पर लुक आउट नोटिस भी जारी किया गया है। काजल झा मास्टरमाइंड है और रवि काना के काले कारनामे की अहम हिस्सेदार है। काजल झा भी पुलिस को लगातार चकमा दे रही है और पुलिस इसे भी पकड़ नहीं पा रही है। इसी तरह चार हजार करोड़ रुपये से अधिक के बाइक बोट घोटाले में मुख्य आरोपी संजय भाटी की पत्नी दीप्ति बहल फरार है। इसके पीछे ईडी, सीबीआई, ईओ डब्ल्यू से लेकर कई एजेंसियां लगी हैं। लेकिन अब तक इसका सुराग नहीं लगा है। बाइक बोट घोटाले में दीप्ति बहल का करीब 38 फीसदी शेयर बताया गया था। इस मामले में नोएडा कमिश्नरेट के पुलिस अधिकारियों का कहना है कि काजल झा व काजल खत्री की तलाश की जा रही है और दोनों को जल्द ही गिरफ्तार करने का दावा किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन




-



सोनू पंजाबन से लेकर अन्य लेडी डॉन के गुर्गे रहे हैं सक्रिय



शहर में इन तीनों लेडी डॉन के अलावा कई अन्य गुर्गे शहर में सक्रिय रहे हैं। इनमें सबसे पहला नाम सोनू पंजाबन का है। सोनू पंजाबन का रैकेट दिल्ली के अलावा नोएडा में भी चलता था। इन मामलों में नोएडा पुलिस की तरफ से सोनू पंजाबन गैंग के सदस्यों के खिलाफ कई मुकदमें दर्ज किए गए थे और कई आरोपियों को गिरफ्तार भी किया गया था। इसके अलावा लूट व चोरी में कई महिला अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें