नोेएडा (संवाद)। ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने पर मंगलवार को कुल 6586 ई-चालान और 24 वाहन सीज किए गए। इसमें 2,500 से अधिक चालान मैनुअल तरीके से और लगभग चार हजार आईएसटीएमएस कैमरों से किया गया। इस दौरान लगभग 2,500 बिना हेलमेट, 500 फॉल्टी नंबर प्लेट और 20 ब्लैक फिल्म की गाड़ियों पर कार्रवाई की गई। लगभग 500-500 चालान विपरीत दिशा, नो पार्किंग और ओवर स्पीड के किए गए।