फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: नियम तोड़ने पर 5,542 वाहनों के चालान, 15 सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा (संवाद)। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस ने शुक्रवार को अभियान चलाकर कार्रवाई की। इस दौरान मैनुअल और आईएसटीएमएस कैमरों के माध्यम से 5,542 ई-चालान किए गए, जबकि 15 वाहनों को सीज किया गया। पुलिस ने बिना हेलमेट, विपरीत दिशा में वाहन चलाने, नो पार्किंग, फॉल्टी नंबर प्लेट और ओवर स्पीड समेत अन्य मामलों में कार्रवाई की। वहीं, सेक्टर-16 स्थित सेंटर में लोगों को सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूक किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें