पटाखा छोड़ने पर काटा बाइक का 35 हजार का चालान
नूंह। जिले में ट्रैफिक पुलिस ने बृहस्पतिवार को एक बुलेट बाइक चालक द्वारा बार-बार पटाखा चलाने पर 35 हजार का चालान किया। इसके अलावा अन्य 20 लापरवाह वाहन चालकों पर भी शिकंजा कसा गया। जिला ट्रैफिक इंचार्ज धर्मबीर सिंह ने बताया कि नूंह तावडू मार्ग, सोहना तावडू नाका, अड़बर चौक सहित कई जगह पर अभियान चलाया गया। इस दौरान बिना सीट बेल्ट, हेलमेट और वाहन दस्तावेजों की जांच की गई। जिले में अभी भी लोग यातायात नियमों के प्रति लापरवाह हैं। इस दौरान पुलिस उन्हें जागरूक करने के साथ चालान करने में भी जुटी है। इस मौके पर हेड कांस्टेबल गिर्राज, कांस्टेबल सुंदर सिंह, राजकुमार और होमगार्ड कर्मचंद सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। नूंह के साथ जिले के अन्य शहरों में भी ट्रैफि क पुलिस द्वारा लोगों को यातायत नियमों के प्रति लगातार जागरूक किया जा रहा है।