सोसाइटी के पास युवक से चेन छीना
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट स्थित गुलशन बेलीना सोसायटी के पास युवक से बाइक सवार दो बदमाश सोने की चेन लूटकर भाग गए। पीड़ित सत्यम चौहान का कहना है कि 29 जून की रात वह अपनी सोसाइटी के पास मौजूद थे। इसी दौरान बाइक पर सवार दो अज्ञात युवक उनके पास आए और झपट्टा मारकर उनके गले से सोने की चेन लूटकर भाग गए। वहीं कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। ब्यूरो