एनसीसी कैडेट्स को सौंपा प्रमाणपत्र
ग्रेटर नोएडा। धूम मानिकपुर गांव स्थित नोएडा कॉलेज ऑफ फिजिकल एजुकेशन में शनिवार को एनसीसी की 37वीं बटालियन में, उत्तीर्ण बी और सी कैडेट को प्रमाणपत्र दिए गए। कर्नल संदीप पांडे ने सत्र 2024- 25 में उत्तीर्ण कैडेटों को प्रमाणपत्र सौंपे। इस दौरान एएनओ लेफ्टिनेंट डॉ. मनोज कुमार शर्मा, पीआई स्टाफ सूबेदार अशोक कुमार, अध्यक्ष डॉ. सुशील कुमार राजपूत, प्राचार्य डॉ. आशुतोष राय मौजूद रहे। संवाद