फोटो
-
संवाद न्यूज एजेंसी
नोएडा(संवाद)। युवा विकास समिति, बरौला ने रागिनी पार्क बारात घर में प्रतिभाओं के सम्मान में बुधवार को समारोह किया। इसकी अध्यक्षता पूर्व प्रधान धर्मवीर सिंह ने की, जबकि संचालन ब्रह्मपाल नागर और अरुण शर्मा ने किया। पूर्व विधायक सत्यवीर सिंह गुर्जर ने कहा कि मेहनत और प्रतिभा से क्षेत्र का नाम रोशन करने वालों को सम्मानित किया गया है। हाल ही में मानसी बैसोया, निधि नागर और नेहा नागर का पीसीएस चयन हुआ था, वहीं नरेन्द्र सिंह इंस्पेक्टर से डीएसपी और इंजीनियर रणबीर सिंह साउथ जोन के प्रभारी बने हैं। समिति अध्यक्ष कर्मवीर गुर्जर ने सभी को सम्मानित किया।