नोएडा (संवाद)। उत्तर प्रदेश गोल्फ सोसाइटी ने मंगलवार को नोएडा गोल्फ कोर्स में विशेष समारोह आयोजित किया। कार्यक्रम में सोसाइटी के संरक्षक लेफ्टिनेंट जनरल एकेएस चंडेले और अध्यक्ष मेजर जनरल जानकी पंथ ने गोल्फ कोच धर्मेंद्र सिंह को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया। इस मौके पर कोच धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि भविष्य में प्रतिभाशाली और उत्कृष्ट गोल्फरों को तैयार करने का प्रयास करते रहेंगे।