नोएडा। एमिटी विश्वविद्यालय में सोमवार को एआई और उभरती प्रौद्योगिकियों पर सीईओ सत्र आयोजित किया गया। विशेषज्ञों ने छात्रों को कृत्रिम बुद्धिमत्ता, डेटा विश्लेषण और तकनीक के प्रभावी उपयोग की जानकारी दी। वक्ताओं ने कहा कि एआई निर्णय लेने में सहायक है, लेकिन मानवीय विवेक का कोई विकल्प नहीं है। थीमैटिक इनसाइट्स ईवाइ के एसोसिएट्स डायरेक्टर गौरव बत्रा ने कहा कि यह प्रौद्योगिकी को आत्मसात करने का समय है और उस आत्मसात का अनुभव कीजिए। कार्यक्रम में उद्योग जगत के विशेषज्ञों ने छात्रों से अपने अनुभव भी साझा किए। ब्यूरो