फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनम के साथ केंद्र का रवैया निंदनीय : आप

सार

नई दिल्ली में सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को केंद्र सरकार द्वारा राजनीतिक प्रताड़ना का सामना करना पड़ रहा है। आम आदमी पार्टी ने इस कार्रवाई की कड़ी निंदा की है। विपक्षी नेताओं ने इसे लोकतंत्र के लिए दुर्भाग्यपूर्ण बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नई दिल्ली। आप ने सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के साथ केंद्र सरकार के रवैये की निंदा की है। राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा करते हुए लिखा कि जो व्यक्ति देश के बारे में सोचता है। शिक्षा और नए आविष्कारों के बारे में सोचता है उसे प्रताड़ित करना भाजपा की घटिया राजनीति का उदाहरण है। वहीं, वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया ने कहा कि सोनम लद्दाख के साथ-साथ पूरे भारत के युवाओं की उम्मीद हैं। उनकी आवाज में शिक्षक की सादगी, वैज्ञानिक का ज्ञान और सच्चे देशभक्त की आत्मा है, लेकिन आज भाजपा के राज में स्थिति ऐसी है कि एक सच्चे शिक्षक और नवोन्मेषक को राजनीति के नाम पर प्रताड़ित किया जा रहा है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें