भारतखंडे संस्कृत विश्वविद्यालय की सभागार में आयोजित विश्व युवा इकाई बजरंग दल के नशा मुक्त युवा
लखनऊ। गुजरात और बिहार की तरह अन्य राज्यों और केंद्र सरकार को भी शराबबंदी का कदम उठाना चाहिए। ये बात विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय संयोजक नीरज दिनोरिया ने कहीं। मौका था सोमवार को भारतखंडे संस्कृत विश्वविद्यालय की सभागार में आयोजित विश्व युवा इकाई बजरंग दल के नशा मुक्त युवा विकसित भारत अभियान के आगाज कार्यक्रम का। उन्होंने कहा कि बीते दिनों कई राज्यों में नशा मुक्त भारत के रोडमैप पर महामंथन किया गया है। पूरे देश में विहिप की युवा इकाई बजरंग दल नशा मुक्त विकसित भारत अभियान चलाएगी। इसकी शुरुआत जनजागरण से होगी। इसके बाद खेलकूद और पर्यावरण से जुड़ी गतिविधियों से जोड़ते नशामुक्त युवा तैयार किया जाएगा। संत चैतन्य जी महाराज, विश्व हिंदू परिषद के क्षेत्र संगठन मंत्री गजेंद्र, प्रांत संगठन मंत्री विजय प्रताप, बजरंग दल के क्षेत्र संयोजक पूर्णेंदु मौजूद रहे।
भारतखंडे संस्कृत विश्वविद्यालय की सभागार में आयोजित विश्व युवा इकाई बजरंग दल के नशा मुक्त युवा
भारतखंडे संस्कृत विश्वविद्यालय की सभागार में आयोजित विश्व युवा इकाई बजरंग दल के नशा मुक्त युवा