फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: कांवड़ रूट पर लगेंगे सीसीटीवी कैमरे

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। नोएडा प्राधिकरण कांवड़ मार्ग पर सीसीटीवी कैमरे लगवाएगा। सेक्टर-14ए के सामने से शनि मंदिर से आगे के रास्ते व सेक्टर-37-44 के सामने सीसीटीवी कैमरे लगेंगे। इनको इंटिग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (आईटीएमस) कंट्रोल रूम से जोड़ा जाएगा। इस पर अनुमानित लागत 49.21 लाख रुपये है। इंजीनियरों की तरफ से बताया गया कि कांवड़ यात्रा के दौरान कावंड़ियों की सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी होगी। वहीं सामान्य दिनों में सड़क सुरक्षा की निगरानी इन कैमरों से की जाएगी। एजेंसियों से 6 अगस्त तक आवेदन मांगे गए हैं। प्राधिकरण के जीएम एस पी सिंह ने बताया कि टेंडर जारी कर आवेदन मांगे गए हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें