फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: अंतरराष्ट्रीय रिलेशन हेड पहुंचे भारत, मोटो जीपी की तैयारी पूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मोटो जीपी की तैयारी पूरी, अंतरराष्ट्रीय रिलेशन हेड पहुंचे भारत
विज्ञापन

-बुद्ध सर्किट ट्रैक में 18 स्थानों पर होने वाले बदलाव पूरे कर लिए गए
ग्रेटर नोएडा। मोटो जीपी बाइक रेस के लिए बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट का ट्रैक तैयार हो गया है। सर्किट पर 22 से 24 सितंबर तक मोटो जीपी रेस आयोजित होगी। रेस कराने वाली प्रबंधन टीम के साथ अंतरराष्ट्रीय संपर्क प्रमुख मारकोस ने भारत में शिरकत की है।
मोटो जीपी के लिए बुद्ध सर्किट ट्रैक में 18 स्थानों पर जो बदलाव होने थे वह पूरे कर लिए गए हैं। फेयर स्ट्रीट स्पोर्ट्स के सीओओ पुष्कर नाथ श्रीवास्तव ने बताया, रेस कराने वाली प्रबंधन टीम के सदस्य और अधिकारी भारत आने शुरू हो गए हैं। प्रबंधन में अंतरराष्ट्रीय संपर्क प्रमुख मारकोस भी भारत आ गए हैं। मारकोस रविवार को आगरा गए और ताजमहल का दीदार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दरअसल, बीआईसी पर मोटो जीपी बाइक रेस की आयोजनकर्ता कंपनी डोर्ना और उसकी सहयोगी फेयर स्ट्रीट स्पोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड तीन दिवसीय रेस का आयोजन कर रही है। इसमें विश्व की 50 से अधिक वाहन कंपनियां भाग लेंगी। इन कंपनियों की ओर से यूपी के यीडा क्षेत्र में डुकाटी समेत कई कंपनी ने यहां पर निवेश की इच्छा जताई है। ऐसे में यूपी सरकार की औद्योगिक विभाग की ओर से इन कंपनियों से वार्ता की जाएगी। जो कंपनियां यहां पर निवेश की इच्छा जताएंगी उनको रेस के आयोजन से पहले बुलाया जाएगा और जमीन दिखाकर निवेश के लिए करार भी कराया जाएगा। अधिकारियों की माने तो कई कंपनियों ने नोएडा एयरपोर्ट तो कुछ ने फार्मूला-वन ट्रैक के पास जमीन की मांग की है। उनके लिए जमीन की तैयारी की जा रही है। हालांकि यमुना प्राधिकरण की ओर से पहले ही इन दोनों स्थानों पर जमीन उपलब्ध है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें