फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सीसीएसयू ने बढ़ाई प्रवेश पंजीकरण की अंतिम तिथि

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के स्नातक, सर्टिफिकेट और डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि 30 जून तक बढ़ा दी है। विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेजों में प्रवेश के इच्छुक छात्र अब निर्धारित तिथि तक आवेदन कर सकेंगे। विश्वविद्यालय ने पहले से पंजीकृत अभ्यर्थियों को आवेदन में संशोधन का अवसर भी दिया है। छात्र 22 जून से 28 जून तक नाम, शैक्षणिक विवरण और अन्य जानकारियों में सुधार कर सकेंगे। विश्वविद्यालय प्रशासन ने अभ्यर्थियों से समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी करने की अपील की है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें