पुलिस मुठभेड़ में गोतस्कर गिरफ्तार
दादरी संवाद। चिटहेरा नहर बाईपास पर अंडरपास के पास पुलिस ने मुठभेड़ में गोतस्कर को गिरफ्तार किया है। इसके कब्जे से तमंचा, कारतूस, ढाई किलो गांजा और चोरी की बाइक बरामद की है। प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार ने बताया कि कोतवाली दादरी क्षेत्र के चिटहेरा गांव नहर बाईपास पर अंडरपास के पास पुलिस जांच कर रही थी। इस दौरान नई आबादी मोहल्ला निवासी इमरान बाइक पर सवार होकर घटना की तलाश में घूम रहा था। पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया लेकिन घेराबंदी कर उसे दबोच लिया गया।