फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: खुलेआम घूम रहे गोवंश, सड़कों पर हो रहे हादसे

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो:
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

ग्रेटर नोएडा। यूपीसीडा के औद्योगिक सेक्टर साइट- चार में खुलेआम गोवंश घूमते रहते हैं। इससे लगातार सड़कों पर हादसे हो रहे हैं। कई बार मालवाहक वाहनों से टक्कर से गोवंश घायल हो जाते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि इन्हें पकड़वाने के लिए यूपीसीडा को कई बार शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होती। यहां काम करने वाले श्रमिक दीनदयाल ने बताया कि कई बार गोवंशों की वजह से श्रमिक घायल हो चुके हैं। इन स्थानों पर गोवंश के जमावड़ा होने पर निकलना भी मुश्किल हो जाता है।
-


कासना के साइट-4 के औद्योगिक सेक्टर में गोवंश को पकड़वाने के लिए यूपी सीडा को पत्र लिखा जाएगा। इसको लेकर जांच की जाएगी।
-अरूण कुमार सचान, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी गौतमबुद्धनगर



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें