फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बॉय फ्रेंड के साथ पिता की तिजोरी से चुराई नकदी-जूलरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बॉय फ्रेंड के साथ पिता की तिजोरी से चुराई नकदी-जूलरी
विज्ञापन

नोएडा। सेक्टर-45 स्थित सदरपुर निवासी युवती ने बॉय फ्रेंड के साथ मिलकर अपने ही पिता के घर की तिजोरी तोड़कर तीन लाख रुपये और जूलरी चोरी कर ली। पीड़ित ने अपनी पुत्री व उसके बॉय फ्रेंड के खिलाफ सेक्टर-39 कोतवाली में केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित ज्ञान सिंह ने बताया है कि उनकी पुत्री प्रिया रानी की न्यू अशोक नगर निवासी जितेंद्र के साथ दोस्ती है। वह जितेंद्र के साथ दो बार घर छोड़ कर भी जा चुकी है। उसे समझा बुझाकर घर लाया गया था। इस समय वह दसवीं की परीक्षा दे रही है। नौ फरवरी को घर में बड़ी बेटी की शादी थी। तिजोरी में 2.12 लाख रुपये, सोने की चेन व सोने की अंगूठी थी। उनकी बेटी ने तिजोरी तोड़कर चुरा लिया। घटना सीसीटीवी में भी कैद हुई है। एसीपी रजनीश वर्मा ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर आरोपी परिवार से पूछताछ की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें