फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंपनी में कैश चोरी का खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
कंपनी से कैश चोरी करने वाला कर्मचारी 3 साथियों के साथ गिरफ्तार
विज्ञापन

नोएडा। फेज टू में सेक्टर-80 स्थित सर्जिकल उपकरण बनाने वाली कंपनी से 15 लाख रुपये चोरी करने के आरोप में पुलिस ने कर्मचारी समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। तीन लोग कंपनी कर्मचारी के दोस्त हैं। पुलिस ने 12.41 लाख रुपये, देसी तमंचा और कारतूस बरामद किया है। एडीसीपी क्राइम इलामारन ने बताया कि कंपनी से 29 जनवरी की रात 15.86 लाख कैश की चोरी हुई थी। प्रबंधन की शिकायत पर केस दर्ज किया गया था। पुलिस ने जांच के बाद बृहस्पतिवार को सुभाष हलधर, सामल हलधर, तापस और गोविंदा हलधर को गिरफ्तार किया है। चारों मूलरूप से पश्चिम बंगाल के रहने वाले हैं। सुभाष दिल्ली के न्यू अशोक नगर में रहता है। अन्य तीन आरोपी ग्रेटर नोएडा में रहते हैं। सुभाष इसी कंपनी में काम करता था और मालिक का विश्वासपात्र था। उसने चोरी की साजिश रची थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें