ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर पैरामाउंट गोल्फ फॉरेस्टी सोसाइटी में एक विला का ताला तोड़कर चोरी की गई। पीड़िता की तहरीर पर सूरजपुर कोतवाली पुलिस ने शनिवार को प्राथमिकी दर्ज की है। पीड़िता के अनुसार घर से बाहर होने के दौरान विला का मुख्य ताला तोड़कर चोरों ने अंदर प्रवेश किया और घर में रखी अलमारियों से नकद और सोने के जेवरात लेकर भाग गए। लौटने पर बिखरा सामान देखकर उन्हें चोरी की जानकारी हुई। कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है। ब्यूरो