दादरी (संवाद)। जारचा कोतवाली क्षेत्र के बिसाहड़ा गांव के समीप प्यावली रोड स्थित एक कार्यालय का ताला तोड़कर अज्ञात चोर नकदी और कीमती सामान चोरी कर ले गए। पीड़ित अशोक कुमार की शिकायत पर घटना के चार दिन बाद अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस के अनुसार, अशोक कुमार बिसाहड़ा गांव में परिवार के साथ रहते हैं। उनका गांव के पास प्यावली रोड पर कार्यालय है। 19 अक्टूबर की रात चोर मुख्य गेट का ताला तोड़कर अंदर घुसे और अलमारी से नकदी व कीमती सामान चुरा ले गए। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है।