दनकौर। कोतवाली क्षेत्र के दादूपुर गांव में शादी समारोह के दौरान चोरों ने कार का शीशा तोड़कर उसमें रखे 2.52 लाख रुपये की नकदी चोरी कर ली। ग्रेटर नोएडा के सेक्टर पी-3 निवासी अंकित अपनी मौसी के बेटे की बरात में शामिल होने रविवार शाम दादूपुर गांव पहुंचे थे। बारात गांव में आई हुई थी और चढ़त की रस्म चल रही थी। अंकित ने बताया कि बैंड-बाजे वालों को भुगतान करने के लिए उन्होंने अपनी कार में 2.52 लाख रुपये का कैश रखा हुआ था। कार समारोह स्थल के पास खड़ी थी। इसी दौरान चोरों ने मौका पाकर कार का शीशा तोड़ दिया और अंदर रखा बैग लेकर फरार हो गए। पीड़ित सोमवार को दनकौर कोतवाली पहुंचा और चोरों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने जल्द ही घटना के खुलासे का दावा किया है। संवाद