फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सड़क हादसे में कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से हुई सुरक्षाकर्मी की मौत के मामले में कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। मृतक के बेटे तुषार निवासी गांव लुहारली ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि पिता सुभाष 29 सितंबर 2024 को एसकेए ग्रीन मैंसन सोसायटी में सिक्योरिटी गार्ड के पद पर कार्यरत थे। वह सुबह 11 बजे किसी कार्य से तिलपता की ओर अपनी बाइक से जा रहे थे। 130 मीटर रोड पर ग्लोबल स्कूल के सामने किसी अज्ञात वाहन ने तेज रफ्तार और लापरवाही से चलाते हुए उनकी बाइक को टक्कर मार दी। दुर्घटना में सुभाष गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के दौरान 3 अक्टूबर 2024 को उनकी मौत हो गई थी। वहीं, कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि केस दर्ज कर जांच शुरू की है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें