फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: किसान नेता को धमकी देने के मामले में मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। भारतीय किसान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र यादव को धमकी देने के मामले में कोतवाली सेक्टर-24 में मुकदमा दर्ज किया गया है। पहले इस मामले में एनसीआर दर्ज थी। कोतवाली सेक्टर-24 पुलिस मामले की जांच कर रही है। सेक्टर 52 के रहने वाले राजेंद्र यादव भारतीय किसान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। उनके पास 13 नवंबर 2024 को अनजान नंबर से फोन आया था। फोन करने वाले ने अभद्र भाषा का का इस्तेमाल कर धमकी दी थी। इसके बाद किसान नेता ने पुलिस से शिकायत की थी। एसीपी स्वतंत्र सिंह का कहना है कि इस मामले में पहले से एनसीआर दर्ज थी। अब मुकदमा दर्ज कर जांच आगे बढ़ाई जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें